नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तियुन क्षेत्र में बर्फबारी से सेब के पौधों को नुकसान, मुआवजे की मांग – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

तियुन क्षेत्र में बर्फबारी से सेब के पौधों को नुकसान, मुआवजे की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

तियुन क्षेत्र में बर्फबारी से सेब के पौधों को नुकसान, मुआवजे की मांग

देसी चैनल कुल्लू 
कुल्लू। लग घाटी की मानगढ़ पंचायत के तियुन क्षेत्र में हुई ताजा बर्फबारी ने बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारी बर्फबारी के चलते सेब के बगीचों में लगे पौधों को काफी नुकसान पहुंचा है। बर्फ के अधिक भार के कारण पौधों को सहारा देने के लिए लगाई गई जालियां कई स्थानों पर टूट गई हैं, जिससे सेब के पौधों की टहनियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
स्थानीय बागवानों का कहना है कि इस समय पौधों की देखभाल बेहद जरूरी होती है, लेकिन अचानक हुई बर्फबारी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई बगीचों में छोटे पौधों को ज्यादा नुकसान हुआ है, जिससे आने वाले सीजन की पैदावार पर भी असर पड़ने की आशंका है।
फुंगनी माता के कारदार राम लाल ठाकुर ने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे करवाया जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि बागवानों की आर्थिक स्थिति पहले ही कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में इस नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिया जाना बेहद जरूरी है।
बागवानों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि भविष्य में इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों और बागवानों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031