राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू की बैठक आज 21 मार्च 2026 को हुई ।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू की बैठक आज 21 मार्च 2026 को हुई ।
देसी चैनल कुल्लू
बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष तुले राम ने की ।राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू के महामंत्री वेद राम ठाकुर ने बताया कि बैठक में सभी खंडों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस बैठक में हाल ही में हमारे जिला कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जो सेवानिवृत हो चुके हैं ब बाइस चेयरमैन का तबादला करके अपने जिला में चले गए हैं और कोषाध्यक्ष जी की पोस्ट जो है यहां खाली हुई थी । तीनों पदों के लिए आज जो है चुनाव हुए जिसमें सर्वसहमति से श्री खींमी राम ठाकुर जी जो विकास खंड पतली कुहल में चालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें बनाया गया ।
बाइस चेयरमैन के पद पर हरबंस ठाकुर जो जल शक्ति विभाग से है उन्हें बनाया गया ।
कोषाध्यक्ष श्री टेकराम ठाकुर जी को बनाया गया जो हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कुल्लू में कार्यरत है। इसके पश्चात बैठक में सभी खंडों से आए हुए चालक साथियों की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। टैक्सी प्रथा के लिए भी चर्चा हुई जिसमें विभिन्न खंडों से शिकायत आई थी कि कई विभागों में टैक्सियां हायर की हुई है वह टैक्सी जो है खड़ी रहती है और उसे टैक्सी का ड्राइवर जो है सरकारी गाड़ी को चला रहा है। जो कि कानून के विपरीत है और कई विभागों में टैक्सियां लगाई है उन टैक्सियों को जो है विभागों के जो अधिकारी है जरूरत के हिसाब से खुद ही चला रहे हैं। इसके बारे में भी चर्चा हुई ।सभी टैक्सी में जो है हिमाचल प्रदेश सरकार लिखा हुआ है जो कि वह नहीं लिख सकते हैं क्योंकि वो जो गाड़ियां हैं वह सरकार या विभाग के द्वारा हायर की गई है। कई विभागों में जो है गाड़ियां जो हायर की गई है और उस गाड़ी को जो है सरकारी कर्मचारी चला रहा है । जबकि वह गाड़ी किसी दूसरे की हायर की गई है । जो कि सरासर गलत है । इन सब बातों को जो है जल्द ही प्रदेश कार्यकारी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार तक लाया जाएगा । यह आश्वासन सभी चालक साथियों को दिया गया । बैठक में जिला कुल्लू के चेयरमैन खायालचंद ठाकुर भुंतर मणिकरण ब्लॉक के अध्यक्ष चैने राम, कटराई मनाली ब्लॉक के महामंत्री इंद्र नेगी व कुल्लू ब्लॉक के अध्यक्ष इच्छाराम ब केहर सिंह ने भी अपने विचार रखें । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र अति शीघ्र हिमाचल प्रदेश सरकार से मिलकर यह मुद्दा उठाया जाएगा कि लोक निर्माण विभाग में जो बेलदार मशीनों ब गाड़ियों के साथ हेल्पर का काम कर रहे हैं उनके बारे में सरकार से मिलकर वार्ता की जाएगी। कि इन बेलदार भाइयों को जल्दी से जल्दी बेलदार से परिचालक बनाया जाए ।जिससे सरकार के ऊपर कोई भी आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। क्योंकि यह क्लासफोर है और क्लासफोर ही रहेंगे इनका सिर्फ पद नाम बदलकर बेलदार से परिचालक किया जाए और जो बेलदार साथी गाड़ी चला रहा हैं उसे चालक के पद पर प्रमोट किया जाए । इन डिमांड को लेकर शीघ्र ही
महासंघ माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी वह हिमाचल सरकार से मिलेगा।
जिला कुल्लू के महासचिव वेदराम ठाकुर ने सभी ब्लॉक से आए हुए चालक साथियों का धन्यवाद किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





