नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंदौर में 15वीं सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का होगा आयोजन, कुल्लू की मीना शर्मा हैरासमेंट कमेटी की सदस्य – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

इंदौर में 15वीं सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का होगा आयोजन, कुल्लू की मीना शर्मा हैरासमेंट कमेटी की सदस्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इंदौर में 15वीं सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का होगा आयोजन, कुल्लू की मीना शर्मा हैरासमेंट कमेटी की सदस्य

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। 27 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली 15वीं सीनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी भाग लेने के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन द्वारा हरासमेंट कमेटी – टीका की सदस्य कुल्लू की मीना शर्मा का हार्दिक स्वागत किया गया। मीना प्रदेश की कोच भी हैं। एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित करते हुए चैंपियनशिप में उनकी सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगी। साथ ही, खेल के विकास और खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने में भी यह आयोजन अहम भूमिका निभाएगा।

मध्य प्रदेश एमेच्योर कुराश एसोसिएशन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करने का निर्णय लिया है। हिमाचल से इस प्रतियोगिता में 18 लड़कियां और 18 लड़के भाग लेने जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में ग्लिम इंचार्ज वीरेंद्र सिंह दो,टीका की सदस्य मीना शर्मा महिला कोच,टेक्निकल अधिकारी हरदेव सिंह,मुकुल शर्मा,एग्जामिन गौरव शर्मा कोच धनीराम पुरुष कोच भी उपस्थित रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031