नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फोरलेन के पास दबोचा गया उद्घोषित अपराधी, 2019 के चोरी मामले में था फरार। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

फोरलेन के पास दबोचा गया उद्घोषित अपराधी, 2019 के चोरी मामले में था फरार।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फोरलेन के पास दबोचा गया उद्घोषित अपराधी, 2019 के चोरी मामले में था फरार।

देसी चैनल कुल्लू 

जिला कुल्लू में पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2019 के चोरी के मामले में वांछित था और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियोग संख्या 174/19 दिनांक 17 जुलाई 2019, धारा 379 आईपीसी के तहत थाना सदर कुल्लू में दर्ज मामले में वांछित आरोपी 39 वर्षीय बली राम, पुत्र थाली राम, निवासी गाँव चौक, डाकघर सोमनचनी, तहसील बाली चौकी, जिला कुल्लू को फोरलेन के समीप बड़ा भुईन बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी को माननीय न्यायालय JMFC कुल्लू द्वारा 28 जुलाई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031