नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में प्रशिक्षण के लिये 10 अप्रैल तक करें आवेदन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में प्रशिक्षण के लिये 10 अप्रैल तक करें आवेदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में प्रशिक्षण के लिये 10 अप्रैल तक करें आवेदन

देसी चैनल कुल्लू 

जिला कुल्लू में अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम सशक्तिकरण निदेशालय (ESOMSA), हिमाचल प्रदेश तथा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT), शिमला के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण अप्रैल 2026 में राज इंट्रा टेक, ढालपुर (जिला न्यायालय के समीप) में संचालित होगा।

प्रशिक्षण के अंतर्गत “कॉन्सेप्ट्स ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी” तथा “ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग” जैसे कोर्स शामिल हैं। दोनों पाठ्यक्रमों की अवधि 3-3 माह निर्धारित की गई है।

योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का अनुसूचित जाति वर्ग से हो, हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी हो तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। चयन 10+2 अथवा स्नातक अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। बीपीएल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

पात्र युवाओं से अपील की है कि वे बढ़ाई गई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन करें और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर अपने कौशल का विकास करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930