नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती पर हवन-पाठ, जनसेवा के कार्यों को किया  – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती पर हवन-पाठ, जनसेवा के कार्यों को किया 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती पर हवन-पाठ, जनसेवा के कार्यों को किया 

कुल्लू।

देसी चैनल कुल्लू 

जिला मुख्यालय कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में पूर्व मंत्री स्वर्गीय लालचंद प्रार्थी की 110वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा द्वारा मोहनी के पेड़ के नीचे विधिवत हवन-पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम और स्वर्गीय लालचंद प्रार्थी के पौत्र अनुराग प्रार्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हवन-पाठ के उपरांत उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व मंत्री को नमन किया और उनके द्वारा समाज व क्षेत्र के विकास के लिए किए गए योगदान को याद किया।

इस मौके पर मनमोहन गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि लालचंद प्रार्थी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक विकास कार्य किए। उन्होंने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

वहीं, अनुराग प्रार्थी ने अपने दादा से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि लालचंद प्रार्थी का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया।

कार्यक्रम के अंत में सभा के सदस्यों ने संकल्प लिया कि लालचंद प्रार्थी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930