नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू भाजपा ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 47 वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालय में फहराया गया झंडा – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू भाजपा ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 47 वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालय में फहराया गया झंडा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू भाजपा ने हर्षौल्लास के साथ मनाया 47 वां स्थापना दिवस, पार्टी कार्यालय में फहराया गया झंडा

*जिला अध्यक्ष अमित सूद की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी कुल्लू के कार्यकर्ताओं ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस ।*

*कुल्लू 6 अप्रैल* भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी और एक विचारधारा का प्रारंभ हुआ जिसका एक मात्र लक्ष्य देश को आगे रख कर अंत्योदय के सिद्धांत को चरितार्थ करना था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा मुखर्जी के बलिदान से शुरू हुए संघर्ष एवं अटल बिहारी बाजपेई जैसे नेताओं के अथक परिश्रम और नरेंद्र मोदी जैसे विकासपरस्त नेताओं ने इसे सींचने का कार्य किया। आज 47 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ भाव के कारण देश का ही नहीं अपितु विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कभी दो सांसदों वाली भारतीय जनता पार्टी आज देश में सबसे अधिक राज्यों में सरकार चला रही है, सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, मेयर भारतीय जनता पार्टी के ही हैं।

उन्होंने कहा कि स्थापना के समय जो लक्ष्य पार्टी द्वारा तय किए थे वे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हासिल किए गए हैं। राम मंदिर की स्थापना, धारा 370 को निरस्त करना, भारत को विश्व में सबसे समृद्धशाली राष्ट्र बनाना भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्य रहे हैं।

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि अंतोदय के सिद्धांत को धरातल पर उतारते हुए समग्र विकास के ऊपर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है जिसके कारण ही देश की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की बागडोर सौंपी है। उन्होंने कहा भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है और देश की जनता का विश्वास भाजपा विचारधारा पर निरंतर बढ़ रहा है।

इस मौके प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह,आदित्य विक्रम सिंह,नवल नेगी, मंडल अध्यक्ष सरवन, ठाकुर चंद,दुर्गा ठाकुर,नरेश चौहान, दिले राम ठाकुर,जगदीश ठाकुर,राजेश राठी,चमन ठाकुर,मीना ठाकुर, नैना कंबोज, डॉक्टर अर्चना ठाकुर,बिमला ठाकुर,सुनीता कटोच,अनुपमा कंबोज सहित सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031