नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्रेजिंग एवं खनन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय हाल में सम्पन्न  हुई। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

ड्रेजिंग एवं खनन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय हाल में सम्पन्न  हुई।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
ड्रेजिंग एवं खनन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय हाल में सम्पन्न  हुई।
देसी चैनल कुल्लू
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के  माध्यम से नदियों में बाढ़ के खतरों को कम करने और आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से नदी तल में ड्रेजिंग और खनन कार्यों की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
समिति की बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि समिति का उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम के लिए ड्रेजिंग योग्य क्षेत्रों की पहचान करना, राजस्व दस्तावेज तैयार करना और निर्देशांक सुनिश्चित करना तथा ड्रेजिंग की जाने वाली सामग्री की मात्रा निर्धारित करने के लिए वन विभाग के माध्यम से ‘रैपलेनिशमेंट स्टडी’ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कि इसके  लिए उद्योग विभाग 3 मीटर की गहराई तक खनन योजना को मंजूरी देगा।
बैठक में निविदा कमेटी की द्वारा ड्रेजिंग को लेकर बनाए गए निविदा संविदा के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसके आधार पर ड्रेजिंग कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम द्वारा आधार मूल्य निर्धारित कर नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ड्रेजिंग की गहराई का निर्धारण स्थल की आवश्यकता और वैज्ञानिक अध्ययन की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा।
उपायुक्त ने खनन विभाग के अधिकारियों को खनन के लिए चिन्हित सभी स्थलों का पूर्ण ब्यौरा तथा छायाचित्रों सहित  नियमित रूप से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर सख़्त कदम उठाए जाएंगे तथा खनन साइटों पर कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने सभी सक्षम अधिकारियों को अवैध खनन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रस्तुत टेंडर दस्तावेज का अनुमोदन किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मदन लाल  कौशल, एसडीएम निशांत ठाकुर,  जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, डीएफओ एंजेल चौहान,  अधिशासी अभियंता  जल शक्ति अमित कुमार,  खनन अधिकारी वाईआर आजाद,  एनएचएआई के उप प्रबंधक देवव्रत सिंह  सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930