नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मणिकर्ण घाटी के बरशैणी पंचायत के अंतर्गत घटी गाड़ में पिछले कई दिनों से हो रहे भूस्खलन की गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए कुल्लू के  विधायक सुंदर सिंह ठाकुर  ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

मणिकर्ण घाटी के बरशैणी पंचायत के अंतर्गत घटी गाड़ में पिछले कई दिनों से हो रहे भूस्खलन की गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए कुल्लू के  विधायक सुंदर सिंह ठाकुर  ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
मणिकर्ण घाटी के बरशैणी पंचायत के अंतर्गत घटी गाड़ में पिछले कई दिनों से हो रहे भूस्खलन की गंभीर स्थिति का जायजा लेने के लिए कुल्लू के  विधायक सुंदर सिंह ठाकुर  ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
देसी चैनल कुल्लू 
इस अवसर पर उनके साथ एडीसी कुल्लू, एनएचपीसी  के प्रोजेक्ट हेड रणजीत सिंह, डीएफओ  फॉरेस्ट, राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान   विधायक ने कहा कि भूस्खलन के कारण स्थिति काफी गंभीर है और क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने राहत जताई कि इस आपदा में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है, लेकिन भविष्य की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि  स्थानीय जनता की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को शीला रोड के साथ  बैली ब्रिज डालकर जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने स्पष्ट किया कि वैकल्पिक मार्ग के लिए ग्राम सभा की मंजूरी और फॉरेस्ट राइट एक्ट  की औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जैसे ही पंचायत प्रस्ताव देगी, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने   बताया कि एनएचपीसी ने इस कार्य के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।  उन्होंने लाडा  फंड के माध्यम से सड़क बहाली के लिए तुरंत बजट का प्रावधान करने की बात भी कही।
विधायक सुंदर ठाकुर ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्ग के निर्माण में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए ताकि ग्रामीणों और पर्यटकों को असुविधा न हो।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031