नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चार मई को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की होगी घोषणा: सेसराम आजाद – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

चार मई को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की होगी घोषणा: सेसराम आजाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

चार मई को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की होगी घोषणा: सेसराम आजाद
कहा: कुल्लू नगर परिषद के हर वार्ड से जिताऊ और एकजुट उम्मीदवार उतारने पर कांग्रेस का फोकस
कुल्लू। नगर परिषद चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। जिला कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद ने कहा है कि आगामी 4 मई को कांग्रेस पार्टी कुल्लू नगर परिषद के लिए अपने समर्थित प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस विचारधारा का केवल एक मजबूत और जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारना है, ताकि चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके।
सेसराम आजाद ने कहा कि वर्तमान में कुल्लू नगर परिषद के कई वार्डों से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े दो से तीन संभावित उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से एक वार्ड से केवल एक ही अधिकृत समर्थित प्रत्याशी मैदान में रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि एक ही विचारधारा के कई उम्मीदवार मैदान में उतरकर वोटों का बंटवारा करें, जिससे पार्टी को नुकसान उठाना पड़े।
उन्होंने कहा कि कुल्लू नगर परिषद प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण नगर परिषदों में से एक है और कांग्रेस इसे प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही है। पार्टी पूरी मजबूती और रणनीति के साथ चुनाव लड़ेगी तथा हर हाल में नगर परिषद पर अपना कब्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखेगी।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहा है और वार्ड स्तर पर समीकरणों का आकलन किया जा रहा है। ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जो न केवल कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हों बल्कि जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हों और जीत सुनिश्चित कर सकें।
सेसराम आजाद ने कहा कि कांग्रेस विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कुल्लू नगर परिषद की जनता कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देगी और नगर परिषद में कांग्रेस की मजबूत वापसी सुनिश्चित करेगी।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटें और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करें, ताकि कुल्लू नगर परिषद में कांग्रेस का परचम लहराया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031