नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक सुंदर ठाकुर की अगुवाई में वार्ड नंबर आठ में होंगे बड़े कार्य: आशा डोगरा – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

विधायक सुंदर ठाकुर की अगुवाई में वार्ड नंबर आठ में होंगे बड़े कार्य: आशा डोगरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विधायक सुंदर ठाकुर की अगुवाई में वार्ड नंबर आठ में होंगे बड़े कार्य: आशा डोगरा
कहा: ढालपुर के तीनों मैदानों का होगा सौंदर्यकरण, पूरे वार्ड में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर आठ से चुनावी मैदान में उतरी प्रत्याशी आशा डोगरा ने वार्ड के विकास को लेकर बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक सुंदर ठाकुर के सहयोग और नेतृत्व में वार्ड नंबर आठ में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
आशा डोगरा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन इसके साथ-साथ बड़े विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो।
उन्होंने कहा कि ढालपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनों प्रमुख मैदानों का बड़े स्तर पर सौंदर्यकरण किया जाएगा। मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर स्थानीय लोगों, युवाओं और बच्चों के लिए बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा वार्ड में लंबे समय से चली आ रही कूड़े-कचरे की समस्या का स्थायी समाधान भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
आशा डोगरा ने कहा कि जहां भी पार्किंग की आवश्यकता होगी, वहां सुंदर, व्यवस्थित और सुविधाजनक पार्किंग स्थलों का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सरल और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।
उन्होंने वार्ड नंबर आठ की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन और मत दें, ताकि वह जनता की सेवा के अपने संकल्प को पूरा कर सकें और वार्ड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031