नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता और ममता की जंग में जनता ने भाजपा को चुना: अमित सूद – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

जनता और ममता की जंग में जनता ने भाजपा को चुना: अमित सूद

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.093055554, 0.6695312);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जनता और ममता की जंग में जनता ने भाजपा को चुना: अमित सूद

बंगाल में भाजपा की जीत का कुल्लू में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी

देसी चैनल कुल्लू।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी का असर जिला कुल्लू में भी देखने को मिला। जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (0.093055554, 0.6695312);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता और ममता बनर्जी के बीच सीधी लड़ाई थी, जिसमें जनता ने भाजपा को चुना है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम देशभर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। अमित सूद ने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है, और भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के 22 राज्यों में भाजपा या भाजपा समर्थित सरकारें कार्य कर रही हैं, जो इस बात का संकेत है कि देश की जनता भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा का परचम दोबारा लहराएगा।

इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंगाल में जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया और भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए भाजपा को समर्थन दिया। भाजपा नेता युवराज बौद्ध ने भी कहा कि बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश साफ दिखाई दिया और भाजपा की जीत जनता की भावनाओं की जीत है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले चुनावों में भी पार्टी और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी। कुल्लू में आयोजित इस जश्न कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031