नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रमाण : अखिलेश कपूर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रमाण : अखिलेश कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रमाण : अखिलेश कपूर

देसी चैनल कुल्लू

भारतीय  जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की विकृत मानसिकता, राजनीतिक हताशा और लगातार मिल रही करारी हार की बौखलाहट का प्रमाण है।
अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस आज देशभर में अपना जनाधार खो चुकी है। में कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है, जबकि सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। देश के अनेक राज्यों में भाजपा को लगातार मिल रही प्रचंड जीत और जनता का बढ़ता विश्वास कांग्रेस से पच नहीं रहा है। यही कारण है कि राहुल गांधी जैसे नेता अब मुद्दों की राजनीति छोड़कर केवल अनर्गल और अमर्यादित बयान देने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा देश को बांटने, तुष्टिकरण की राजनीति करने और राष्ट्रवादी शक्तियों को कमजोर करने का रहा है। आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटना, सेना के शौर्य पर सवाल उठाना, आतंकवाद पर नरम रुख अपनाना और राष्ट्रभक्ति की भावना रखने वाले संगठनों को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली रही है।
अखिलेश कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज भारत विश्व मंच पर मजबूत, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। देश की जनता भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह बौखला चुकी है।
उन्होंने कहा कि वर्षों से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का कार्य कर रहा है। ऐसे राष्ट्रवादी संगठन पर टिप्पणी करना कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।
अखिलेश कपूर ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति और राहुल गांधी की गैरजिम्मेदार बयानबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है तथा आने वाले समय में इसका करारा लोकतांत्रिक जवाब देगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031