नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रिकॉर्ड मतों से जीतीं विभा सिंह, कांग्रेस और भाजपा दोनों को चटाई धूल, – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

रिकॉर्ड मतों से जीतीं विभा सिंह, कांग्रेस और भाजपा दोनों को चटाई धूल,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रिकॉर्ड मतों से जीतीं विभा सिंह, कांग्रेस और भाजपा दोनों को चटाई धूल,

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र संख्या-04 ज्येष्ठा से आजाद प्रत्याशी विभा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान विभा सिंह को कुल 12,728 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमलेश को 4,543 वोट और अंजू शर्मा को 2,516 वोट मिले।

विभा सिंह ने अपने दोनों प्रतिद्वंद्वियों को भारी अंतर से पराजित कर क्षेत्र की राजनीति में नया इतिहास रच दिया। उनकी इस प्रचंड जीत ने कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

जीत की घोषणा के बाद विभा सिंह के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला तथा एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने इसे जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों की जीत बताया।

विभा सिंह ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुए कहा कि लोगों ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

ज्येष्ठा वार्ड के चुनाव परिणाम को जिला परिषद चुनावों के सबसे चर्चित और एकतरफा मुकाबलों में से एक माना जा रहा है, जहां मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश देकर विभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विभा सिंह ने इसका श्रेय स्थानीय जनता और अपने पति हितेश्वर सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता की है। जीत के बाद वह अपने पुश्तैनी घर राजमहल कुल्लू पहुंची और यहां रघुनाथ जी मंदिर में माता टेकने के बाद अपने ससुर महेश्वर सिंह और सास से आशीर्वाद लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930