नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न, बलदेव ठाकुर पुनः बने प्रदेशाध्यक्ष – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न, बलदेव ठाकुर पुनः बने प्रदेशाध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संपन्न, बलदेव ठाकुर पुनः बने प्रदेशाध्यक्ष

नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का लिया संकल्प

कुल्लू। जय हिमाचल वीर कल्याण समिति का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सोमवार को भुंतर के शाढ़ावाई में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से बलदेव ठाकुर को पुनः समिति का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। साथ ही उन्हें प्रदेशभर में संगठन के विस्तार के लिए नई कार्यकारिणी गठित करने तथा विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करने के अधिकार भी सौंपे गए।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति सभी वर्गों को साथ लेकर समाजहित में कार्य करेगी तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान शुरू करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि समिति जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों की सहायता के लिए निरंतर कार्यरत रहेगी। साथ ही संगठन का विस्तार हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों तक किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बलदेव ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी सराहना की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर तथा समिति के मुख्य सलाहकार ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक गतिविधियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता, सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारी

सम्मेलन में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, प्रदेश महासचिव (संगठन) एम.डी. शर्मा, जिला कुल्लू अध्यक्ष दीनू राम राही, जिला चंबा अध्यक्ष देवराज पुजारी, जिला सिरमौर अध्यक्ष किशोरी लाल, जिला ऊना अध्यक्ष नरेश ठाकुर, महिला प्रदेश अध्यक्ष शकुंतला कश्यप, जिला चंबा अध्यक्ष महबूब खान सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

उपशीर्षक:

नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने का लिया संकल्प, सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार का लक्ष्य

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031