नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांचवें दिन भी आमरण अनशन पर डटे कर्ण देव बोध, अन्न का एक दाना तक नहीं किया ग्रहण – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पांचवें दिन भी आमरण अनशन पर डटे कर्ण देव बोध, अन्न का एक दाना तक नहीं किया ग्रहण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पांचवें दिन भी आमरण अनशन पर डटे कर्ण देव बोध, अन्न का एक दाना तक नहीं किया ग्रहण

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू, 15 जून (संवाददाता)। जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर कर्ण देव बोध का आमरण अनशन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वह जिला उपायुक्त कार्यालय कुल्लू के बाहर टेंट लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे कर्ण देव बोध का दावा है कि उन्होंने पिछले पांच दिनों से अन्न का एक भी दाना ग्रहण नहीं किया है।

कर्ण देव बोध ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि गरीब लोगों, फोरलेन प्रभावित परिवारों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों के लिए है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि तहसीलों में गरीब लोगों के भूमि संबंधी अनेक मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिनका समयबद्ध निपटारा किया जाना चाहिए। इसके अलावा मणिकरण सड़क की टायरिंग का कार्य लंबे समय से प्रभावित है, जिसे तुरंत शुरू किया जाए ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

अनशनकारी ने फोरलेन प्रभावितों के फैक्टर-2 मुआवजे के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में लगाए गए स्थगन आदेश को हटाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके।

कर्ण देव बोध ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि पुलिस स्थानीय लोगों का सहयोग सुनिश्चित करे तथा जिले में आने वाले पर्यटकों की उचित जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार लेकर आने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे हथियारों को जिले में प्रवेश न करने दिया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों से लोग भी मौके पर पहुंचकर उनके आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।

मुख्य मांगें

गरीबों के लंबित भूमि मामलों का शीघ्र निपटारा।

मणिकरण सड़क की टायरिंग का कार्य शुरू किया जाए।

फोरलेन प्रभावितों के फैक्टर-2 मुआवजे पर लगे स्टे को हटाया जाए।

पुलिस स्थानीय लोगों का सहयोग सुनिश्चित करे।

अवैध हथियारों के साथ जिले में प्रवेश करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

“हमारी मांगें, हमारा अधिकार” के नारे के साथ कर्ण देव बोध का आमरण अनशन लगातार जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031