नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंजार सब्ज़ी मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पुनः शुरू करे प्रदेश सरकार : सुरेंद्र शौरी”। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

बंजार सब्ज़ी मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पुनः शुरू करे प्रदेश सरकार : सुरेंद्र शौरी”।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

“बंजार सब्ज़ी मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पुनः शुरू करे प्रदेश सरकार : सुरेंद्र शौरी”।

देसी चैनल कुल्लू

बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी ने आज जिला कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश के माननीय कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री चंद्र कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषय उनके समक्ष प्रमुखता से रखे।

 

विधायक श्री शौरी ने क्षेत्र के किसानों एवं बागवानों की वर्षों पुरानी मांग का उल्लेख करते हुए बंजार सब्ज़ी मंडी के मार्केट यार्ड निर्माण कार्य को शीघ्र पुनः प्रारंभ करवाने और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह परियोजना वर्ष 2022 से लंबित पड़ी हुई है, जिसके कारण क्षेत्र के किसानों और बागवानों को अपनी उपज के विपणन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के कृषि एवं बागवानी क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी तथा किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

इसके अतिरिक्त विधायक श्री शौरी ने पूर्व सरकार द्वारा वर्ष 2022 में पशु अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत किए गए बजौरा एवं बाहु पशु औषधालयों को पुनः पशु अस्पताल का दर्जा प्रदान करने की मांग भी मंत्री महोदय के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के माध्यम से बड़ी संख्या में पशुपालकों को सुविधाएं प्राप्त होती है तथा इनके पुनः स्तरोन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

 

विधायक श्री शौरी ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में चिकित्सकों, औषधि वितरकों तथा अन्य आवश्यक कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण पशुपालकों को समय पर उपचार एवं आवश्यक सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

 

श्री शौरी ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के किसानों, बागवानों एवं पशुपालकों के हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार इन जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी।

 

उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास तथा जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उनकी ओर से निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और क्षेत्र की जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाया जाता रहेगा।

:::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031