नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आज जिला कुल्लू के ढालपुर में हुआ जोकटा अकादमी का शुभारम्भ – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

आज जिला कुल्लू के ढालपुर में हुआ जोकटा अकादमी का शुभारम्भ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आज जिला कुल्लू के ढालपुर में हुआ जोकटा अकादमी का शुभारम्भ

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू शहर के साथ जिला कुल्लू के तमाम प्रतिभागी जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है, के लिए जोकटा अकैडमी ने अपनी छठी शाखा खोल कुल्लू वासियों को सौगात प्रदान की। जोकटा अकैडमी का शुभारंभ अकादमी के प्रबंध निदेशक सुरेश जोकटा के माता पिता ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा साईं स्टार स्कूल के प्रबंध निदेशक व प्रधानाचार्य अंजना ठाकुर के सास ससुर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। जोकटा अकादमी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में अच्छे परिणाम के लिए पूरे प्रदेश में जानी जाती है । अभी शुरुआत में दाखिला लेने के लिए अकैडमी ने Target HAS-2027-28 के लिए फीस में 20% छूट देने का निर्णय लिया है । अभी हाल ही में निकले HPFS 2026 के परिणाम में जोकटा एकेडमी के छात्रों ने प्रथम द्वितीय व छठा स्थान हासिल कर पूरे हिमाचल में अपना लोहा मनवाया । इससे पहले HAS-2025 के परीक्षा परिणाम में 1st, 2nd रैंक के साथ अनेकों विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल हुए है । जोकटा अकादमी का ध्येय हर घर हर शहर इस तरह की शिक्षा प्रदान करना है । दिनांक 16 जुलाई 2026 से एक बैच HAS का व एक बैच HPRCA (Police, Patwari, JOA etc) का शुरू किया जायेगा । इस बैच के लिए दाखिला शुरू हो चुका है व पहले बैच के लिए अकादमी की ओर से सभी प्रतिभागियों को कुल फीस में 20% की छूट प्रदान की जाएगी । यह जानकारी जोकटा अकादमी कुल्लू ब्रांच के ब्रांच हेड अंजना ठाकुर ने मीडिया के साथ साँझा की । अकैडमी का प्रयास रहेगा कि हर बच्चे को उसके उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाएगा । जोकटा अकैडमी के प्रबंध निदेशक सुरेश जोकटा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा कोचिंग के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली नहीं जा सकता, इसके लिए इनके घर द्वार पर ही बेहतरीन कोचिंग प्रदान करना अकैडमी का मुख्य उद्देश्य है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031