नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने अमर ठाकुर को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने अमर ठाकुर को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने अमर ठाकुर को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

देसी चैनल कुल्लू 

 

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की आज मंडी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अमर ठाकुर को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की गई।

 

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि अमर ठाकुर के नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनाधार बढ़ाने की मुहिम को नई गति मिलेगी।

 

अमर ठाकुर लंबे समय से हिमाचल प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाते रहे हैं। विशेष रूप से किसानों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इससे पहले वह राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

 

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि अमर ठाकुर के संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और प्रदेश के मुद्दों की गहरी समझ का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेश के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।

 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमर ठाकुर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा हिमाचल प्रदेश के हितों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031