नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीसी पनारसा में ‘मल्हार उत्सव’ में गूंजी राग मल्हार की स्वर लहरियां, सांस्कृतिक विविधता ने मोहा मन। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

जीसी पनारसा में ‘मल्हार उत्सव’ में गूंजी राग मल्हार की स्वर लहरियां, सांस्कृतिक विविधता ने मोहा मन।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जीसी पनारसा में ‘मल्हार उत्सव’ में गूंजी राग मल्हार की स्वर लहरियां, सांस्कृतिक विविधता ने मोहा मन।

देसी चैनल कुल्लू 
पनारसा।
राजकीय महाविद्यालय पनारसा के संगीत विभाग की ओर से ‘मल्हार उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

उत्सव में राग मल्हार पर आधारित मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों ने माहौल को सावन की मधुर फुहारों से सराबोर कर दिया। संगीत विभाग की राग मल्हार प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। वहीं, विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाते अभिनव फैशन शो के माध्यम से राग मल्हार की भाव-भूमि और सौंदर्य को अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपूर्व देवगन ने पत्रिका ‘हरकारा’ का विमोचन किया। पत्रिका का प्रकाशन हिमतरु प्रकाशन एवं निर्मला कॉलेज, केरल के साथ हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत किया गया है। इसके साथ ही महाविद्यालय की IQAC द्वारा तैयार मानसिक स्वास्थ्य नीति पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने संगीत विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि थोड़ी मेहनत और आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर प्रदान कर सकता है।

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली के प्राचार्यों सहित महाविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, पीटीए सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. पूजा शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

संगीत, सावन, फैशन और भारत की सांस्कृतिक विविधता के अद्भुत संगम ने ‘मल्हार उत्सव’ को यादगार बना दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031