नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्लूबेरी की मिठास और लगवैली के युवा की नई उड़ान युवाओं के लिए बनी प्रेरणा – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

ब्लूबेरी की मिठास और लगवैली के युवा की नई उड़ान युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ब्लूबेरी की मिठास और लगवैली के युवा की नई उड़ान
युवाओं के लिए बने प्रेरणा
अब सरकारी GeM पोर्टल पर भी अपने बेच रहे उत्पाद

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। वर्ष ​2021 में एक छोटे से पौधे से शुरू हुआ सफर आज पूरे कुल्लू के लिए मिसाल बन चुका है! लगवैली के छोटे से गांव धाराबाग (छुरला) के निवासी विशाल ठाकुर (सुपुत्र श्री चंद्र किरण ठाकुर ) — जिन्हें क्षेत्र में “ब्लूबेरी मैन ऑफ कुल्लू” के नाम से जाना जाता है — न केवल सफल खेती कर रहे हैं, बल्कि अब सरकारी GeM पोर्टल पर भी अपने उत्पाद बेच रहे हैं।
​विशाल का मुख्य ध्यान ब्लूबेरी पर है, लेकिन इसके साथ ही इन्होंने ब्लैकबेरी और एवोकाडो (Avocado) के पौधे भी सफलतापूर्वक तैयार किए हैं। कम उम्र में विशाल जी की यह मेहनत और जज़्बा बेहद काबिले तारीफ है!
​नाबार्ड द्वारा प्रायोजित ‘अपर वैली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ के सौजन्य से 26 और 27 अगस्त को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आज के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड अनीता जी और प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ. उत्तम पराशर जी की गरिमामयी मौजूदगी रही।
​प्रशिक्षण के दौरान विशाल ठाकुर ने विस्तार से साझा किया। उन्होंने ​पौधा रोपण व सुरक्षा पौधे लगाने की सही तकनीक, दूरी और इको गार्ड (Eco Guard) लगाने का तरीका, ​ड्रिप सिंचाई, खाद और स्प्रे का सही उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने ​ब्लूबेरी के साथ-साथ ब्लैकबेरी और एवोकाडो उगाने के गुर और ​बेहतर देखरेख से भरपूर और स्वादिष्ट फल प्राप्त करने के टिप्स भी दिए।
​पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने कहा कि ​विशाल ठाकुर का यह प्रयास हमारे सभी पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। जरूरी नहीं कि पढ़ाई पूरी करके केवल सरकारी नौकरी के पीछे ही भागा जाए; अगर सोच नई हो और मेहनत सच्ची हो, तो कृषि और बागवानी में भी एक सफल बिजनेसमैन बना जा सकता है।
​

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031