नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम मोदी के नेतृत्व में 7.8% GDP वृद्धि के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर तेज कदम: भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पीएम मोदी के नेतृत्व में 7.8% GDP वृद्धि के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर तेज कदम: भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पीएम मोदी के नेतृत्व में 7.8% GDP वृद्धि के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर तेज कदम: भाजपा प्रवक्ता अखिलेश कपूर

कुल्लू

देसी चैनल कुल्लू 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में दर्ज 7.8 प्रतिशत की वास्तविक GDP वृद्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर आर्थिक सुधारों का परिणाम बताया है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अनिश्चितताओं के बावजूद यह मजबूत आर्थिक रफ्तार पीएम मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को गति दे रही है। यदि देश इसी दृढ़ता और विकास दर के साथ आगे बढ़ता रहा, तो भारत 2047 के निर्धारित लक्ष्य से पहले ही एक विकसित राष्ट्र बनने की उपलब्धि हासिल कर लेगा।
अखिलेश कपूर ने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ बताकर जनता में निराशा फैलाने वालों को यह 7.8 प्रतिशत की विकास दर करारा जवाब है।

भाजपा नेता ने कहा कि 7 प्रतिशत के अनुमान से कहीं आगे निकलकर दर्ज हुई यह विकास दर देश के 140 करोड़ नागरिकों, किसानों, मजदूरों और उद्यमियों के परिश्रम का प्रमाण है।.

आर्थिक आंकड़ों का उल्लेख करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केवल GDP ही नहीं, बल्कि वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (GVA) में भी 8.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 7.1 प्रतिशत थी। इसके साथ ही विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र 9.2 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ा है, जो प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत अभियान की जमीनी सफलता को साबित करता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने के चलते कैपिटल एक्सपेंडिचर (पूंजीगत व्यय) में 18.6 प्रतिशत का उछाल आया है, जिससे देश भर में सड़कें, रेलवे, बंदरगाह और ऊर्जा क्षेत्र तेजी से सुदृढ़ हो रहे हैं। इसके अलावा वित्तीय, रियल एस्टेट और व्यावसायिक सेवाओं में करीब 12 प्रतिशत तथा कृषि क्षेत्र में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि सरकार का ध्यान कृषि के आधुनिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर केंद्रित है, जिससे भविष्य में रोजगार और निजी निवेश के नए रास्ते खुल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों से देश के विकास पर नकारात्मक राजनीति छोड़कर भारत की वैश्विक उपलब्धियों को स्वीकार करने का आग्रह किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031