नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में कुल्लू की 50 महिला किसान भरेंगी हुंकार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में कुल्लू की 50 महिला किसान भरेंगी हुंकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में कुल्लू की 50 महिला किसान भरेंगी हुंकार

देसी चैनल कुल्लू 

भारतीय किसान संघ द्वारा 30 सितंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में कुल्लू जिला से 50 महिला किसान जिला महिला प्रमुख सीता ठाकुर के नेतृत्व में भाग लेंगी।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला किसानों की भागीदारी को लेकर संगठन के राज्य संगठन मंत्री हरिराम जी के दो दिवसीय कुल्लू दौरे के दौरान विशेष रूप से चर्चा की गई।

सम्मेलन में देशभर से महिला किसान और महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को सामने लाना तथा उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि आधारित स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान महिला किसानों के अनुभवों, समस्याओं और सफल प्रयोगों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

नगर खंड अध्यक्ष हरि चंद राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कुल्लू की महिलाएं कृषि, बागवानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं को कृषि उत्पादन के साथ-साथ प्रोसेसिंग, मूल्य संवर्धन, विपणन और छोटे कृषि उद्यमों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन महिला किसानों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिला किसानों और उद्यमियों के अनुभवों से सीखने तथा अपने अनुभव साझा करने का अवसर देगा। भारतीय किसान संघ का प्रयास है कि महिलाएं केवल कृषि कार्य तक सीमित न रहें, बल्कि कृषि से जुड़े व्यवसायों में नेतृत्व करते हुए सफल उद्यमी बनें और आत्मनिर्भर बनें।

कुल्लू से 50 महिला किसानों का राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेना जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रदेश में महिला शक्ति और महिला किसान शक्ति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, नगर खंड प्रभारी दरबारा सिंह, जिला विपणन प्रमुख राजेश तंवर, नगर खंड मंत्री राजकुमार, विमला आनंद, कुश लिय, अमर ठाकुर, चिंतामणि तथा लाहौल-स्पीति किसान संघ के अध्यक्ष ताराचंद राणा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930