नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला कांग्रेस ने सैंज के नालागढ़ में मनाया स्थापना दिवस, पिंगला भंडारी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर भरी हुंकार – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

महिला कांग्रेस ने सैंज के नालागढ़ में मनाया स्थापना दिवस, पिंगला भंडारी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर भरी हुंकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महिला कांग्रेस ने सैंज के नालागढ़ में मनाया स्थापना दिवस, पिंगला भंडारी ने महिलाओं की भागीदारी को लेकर भरी हुंकार

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। सैंज के नालागढ़ में महिला कांग्रेस की ओर से स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव पिंगला भंडारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नालागढ़ पहुंचने पर वहां मौजूद महिलाओं ने पिंगला भंडारी का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा, महिलाओं की राजनीतिक एवं सामाजिक भागीदारी तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिंगला भंडारी ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया कि उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महिलाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पिंगला भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के उत्थान और उन्हें बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब महिलाएं चारदीवारी तक सीमित रहती थीं, लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने से उनकी राजनीतिक भागीदारी मजबूत हुई और हजारों महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे आईं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश की बागडोर एक महिला के हाथों में सौंपकर महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को दुनिया के सामने साबित किया।

उन्होंने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की आवाज को बुलंद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930