नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पिंगला भंडारी बनीं महिला कांग्रेस कांगड़ा की प्रभारी। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पिंगला भंडारी बनीं महिला कांग्रेस कांगड़ा की प्रभारी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पिंगला भंडारी बनीं महिला कांग्रेस कांगड़ा की प्रभारी

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा फोकस

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव पिंगला भंडारी को महिला कांग्रेस जिला कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। नियुक्ति के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर पिंगला भंडारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर देवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके लिए शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं।

पिंगला भंडारी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि जिला कांगड़ा में महिला कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को ग्रास रूट स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930