नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लाहुल-स्पीति और लेह-लद्दाख की सड़कों पर आज से दिखेगा रोमांच और साहस – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

लाहुल-स्पीति और लेह-लद्दाख की सड़कों पर आज से दिखेगा रोमांच और साहस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लाहुल-स्पीति और लेह-लद्दाख की सड़कों पर आज से दिखेगा रोमांच और साहस

16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा को पहली बार पार करेंगे रफ्तार के शौकीन, रैली ऑफ हिमालया में 220 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
देसी चैनल कुल्लू 
कुल्लू। हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण सड़कों पर रोमांच और साहस का खेल आज से शुरू होने जा रहा है। देश की प्रतिष्ठित मोटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता रैली ऑफ हिमालया में इस बार करीब 220 प्रतिभागी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। रैली का फ्लैग ऑफ शुक्रवार सुबह पांच बजे मनाली के 15 मील स्थित देवलोक से विधायक भुवनेश्वर गौड़ करेंगे।

इस बार रैली का सफर और भी रोमांचक होने वाला है। प्रतिभागी पहली बार करीब 16,580 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा को पार कर पदम और जंस्कार घाटी में प्रवेश करेंगे। लाहुल-स्पीति और लेह-लद्दाख के दुर्गम इलाकों से होकर गुजरने वाली इस रैली में ऊंचे दर्रे, कठिन रास्ते और बदलता मौसम प्रतिभागियों के लिए बड़ी चुनौती होंगे।

रैली ऑफ हिमालया के आयोजक सुरेश राणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 220 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली मनाली से शुरू होकर हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों से होते हुए विभिन्न चुनौतीपूर्ण मार्गों को पार करेगी।

रैली का मार्ग जिस्पा, काजा, शिंकुला, कुंजुम दर्रा और पदम समेत कई दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। आयोजकों के अनुसार 27 सितंबर को रैली काजा पहुंचेगी। 28 सितंबर को प्रतिभागी काजा से जिस्पा और 29 सितंबर को जिस्पा से पदम पहुंचेंगे। इसके बाद पदम से तेंजिला पास तक का सफर तय कर प्रतिभागी वापस पदम लौटेंगे, जहां 30 सितंबर को रैली का समापन होगा।

2021 में 30 प्रतिभागियों से हुई थी शुरुआत

सुरेश राणा ने बताया कि रैली ऑफ हिमालया की शुरुआत वर्ष 2021 में करीब 30 प्रतिभागियों के साथ हुई थी। अब इसमें देशभर से 200 से अधिक प्रतिभागी जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष रैली के प्रति प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। मोटर स्पोर्ट्स के रोमांच के साथ रैली के माध्यम से लाहुल-स्पीति और लद्दाख के दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930