डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार*
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
*डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार*
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू, 26 सितंबर : 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को कुल्लू के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह किन्नौर के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन के समक्ष राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू दौरे तथा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियां प्रमुख रूप से हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपायुक्त का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





