नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

देसी चैनल कुल्लू

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से राकेश जंबाल को पीटीए का अध्यक्ष, किरत को उपाध्यक्ष, डॉ. बबली जोशी को सचिव, रमेश कुमार को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती सुजाता शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त, पीटीए की नई कार्यकारिणी में अभिभावक वर्ग से तीन सदस्यों तथा शिक्षक वर्ग से चार सदस्यों को नामित किया गया।

यह गठित नई पीटीए कार्यकारिणी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान महाविद्यालय में विद्यार्थियों के हित, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करेगी। महाविद्यालय प्रशासन ने नवगठित पीटीए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके सहयोग से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930