कुल्लू में सुबह-सुबह बड़ा हादसा टला, पुलिस लाइन बशिंग मोड़ पर HRTC बस पलटी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कुल्लू में सुबह-सुबह बड़ा हादसा टला, पुलिस लाइन बशिंग मोड़ पर HRTC बस पलटी
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू। आज सुबह करीब 6 बजे पुलिस लाइन बशिंग के मोड़ पर HRTC की एक बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में किसी बड़े जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





