नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आंगनबाड़ी केंद्र ब्यास मोड़ में मनाया गया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

आंगनबाड़ी केंद्र ब्यास मोड़ में मनाया गया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आंगनबाड़ी केंद्र ब्यास मोड़ में मनाया गया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी, गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार करवाएं 

देसी चैनल 

कुल्लू। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र ब्यास मोड़ में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक एवं पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यातिथि आशा ठाकुर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एक प्रसूता महिला की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई, जबकि छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं अन्य लोगों को ‘सही पोषण, देश रोशन’ की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया।

इस अवसर पर सीडीपीओ गजेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहले खंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और अब जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, उचित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। ‘सही पोषण, देश रोशन’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031