राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में सुदीप्त कटोच ने हासिल की आठवीं रैंक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में सुदीप्त कटोच ने हासिल की आठवीं रैंक
देसी चैनल कुल्लू
युरामूर्ति के युवा साइकिलिस्ट ने सब-जूनियर बॉयज XCO मुकाबले में दिखाया दमखम, लाहौल-स्पीति का नाम किया रोशन
नीना गौतम
कुल्लू। लाहौल-स्पीति के युरामूर्ति गांव के युवा साइकिलिस्ट सुदीप्त कटोच ने राष्ट्रीय स्तर की साइक्लिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब-जूनियर बॉयज वर्ग के XCO (क्रॉस कंट्री ओलंपिक) मुकाबले में आठवीं रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर देशभर के प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों के बीच हुए इस कठिन मुकाबले में सुदीप्त ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए शीर्ष खिलाड़ियों के बीच जगह बनाई।
पहाड़ी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुदीप्त ने चुनौतीपूर्ण क्रॉस कंट्री ओलंपिक रेस में दमदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से लाहौल-स्पीति के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। अध्यापक सुरेंद्र कटोच और गृहिणी अहिल्या कटोच के घर जन्मे सुदीप्त ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
सुदीप्त की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके पिता सुरेंद्र कटोच को भी बेटे की इस उपलब्धि पर बधाइयां मिल रही हैं।
लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील और महासचिव अशोक ने सुदीप्त को बधाई देते हुए कहा कि लाहौल-स्पीति के युवाओं में साइक्लिंग की प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं तो यहां के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





