नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक

देसी चैनल कुल्लू
जिला परिषद भवन बैठक कक्ष में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने की I बैठक में विभिन्न जिला परिषद सदस्यों के59 मदों के सम्बंधित विभागों द्वारा उत्तर दिए गये I बैठक में सड़क, पानी, बस, मुआवजा, पुलों व डंगो के निर्माण आदि विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की गयी I जिनमें ढालपुर मैदान के संबंध में विस्तृत जानकारी, आनी की ग्रामीण सड़कों की मुरम्मत, भुंतर से मणिकर्ण सड़क को डबल लेन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला टाहुक व राजकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय जिया का भवन असुरक्षित घोषित करने,मणिकर्ण खीरगंगा तक रास्ते का निर्माण, भुंतर से गड़सा रोड़ में ड्रेन व डंगा निर्माण, भुंतर ब्रिज पर बसों की आवा जाही साडा के अंतर्गत पारित धनराशि सी. एच. सी. निरमंड में स्त्री विशेषज्ञ तथा एम. डी. मेडिसिन के पदों को सृजित करने, विकास खंड निरमंड में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गाँव में एस. डी. पी. के तहत सोलर लाईटें लगाने, ग्राम पंचायत बरशैणी पंचायत में लगाए जा रहे कूड़ा संयंत्र, भुंतर वैली ब्रिज के निर्माण, सिविल अस्पताल बंजार के निर्माण आदि अनेक विकास कार्यों पर चर्चा हुयी I बैठक में सभी 59 मदों पर विस्तार से चर्चा की गयी I जिनमें से पूर्ण हो चुके कार्यों को प्रशासन व विभिन्न विभागों द्वारा ख़ारिज कर दिया गया I
इस बैठक में जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, जिला राजस्व अधिकारी, डॉ. गणेश दत्त, जिला पंचायत अधिकारी डी. आर. ठाकुर समेत सभी जिला परिषद सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे I

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031