नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देसी चैनल कुल्लु
आज दिनांक 27 मार्च 2025 को सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कोर ग्रुप बैठक संस्था के उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सूत्रधार भवन के कार्यालय में सम्पन्न हुई । बैठक में संस्था उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सूत्रधार कला संगम द्वारा इस वर्ष पहली बार नव संवत्सर “विक्रम संवत 2082” के शुभावसर पर 30 मार्च 2025 रविवार को प्रथम सूत्रधार नव संवत् समारोह का आयोजन सूत्रधार भवन के सभागार में सायं 05:00 बजे किया जायेगा । इस कार्यक्रम में संस्था के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां पेश की जाएगी । कार्यक्रम में विजय सेन, सवाज सेवी व एम०डी० देवधाम रेस्टोरेंट व कॉम्प्लेक्स बाशिंग मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा रविन्द्र सिंह जम्वाल, सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे । गौरतलब है कि सनातन संस्कृति सबसे पुरानी और परंपराओं को समेटे हुए एक साथ लोगों को लेकर चलने वाली सभ्यता मानी गई है । सनातन धर्म के अपने अलग-अलग नियम और परंपराओं के साथ बहुत सी चीजों का पालन किया जाता है । ऐसे में हिंदू नव संवत्सर भी सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से माना जाता है । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही सृष्टि का आरंभ हुआ था, इसलिए इस दिन से ही हम वर्ष आरंभ मानते हैं । इस बार “सिद्धार्थी” नव संवत्सर “विक्रम संवत 2082” का आगाज 30 मार्च रविवार को होने जा रहा है । ऐसे में सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा अपने उदेश्यों के अनुरूप पहली बार प्रथम सूत्रधार नव संवत् समारोह 2082 का आयोजन कर रहा है । बैठक में संस्था उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, विशेष आमंत्रित सदस्य विद्या सागर तथा प्रबंधक उत्तम चन्द उपस्थित रहे ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031