नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बजौरा भाजपा मंडल द्वारा किया गया भव्य कार्यक्रम आयोजन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बजौरा भाजपा मंडल द्वारा किया गया भव्य कार्यक्रम आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बजौरा भाजपा मंडल द्वारा किया गया भव्य कार्यक्रम आयोजन

देसी चैनल कुल्लू 
बजौरा, 14 अप्रैल 2025 — भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर बजौरा भाजपा मंडल द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सुरेंद्र शौरी रहे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि हमारे संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है, जिन्होंने हमें सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा, “डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वे संविधान निर्माण के समय थे। भाजपा प्रत्येक मंडल स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि युवाओं और समाज के सभी वर्गों को उनके विचारों से अवगत कराया जा सके।”
बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजार, मंगलौर व सैंज मंडलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक शौरी ने डॉ. अंबेडकर के शिक्षा, समाज सुधार और दलितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं भी उपस्थित रहीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारे और संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना था। अंत में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर राष्ट्र और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने यह संकल्प लिया कि सामाजिक न्याय और समरसता के मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वे सभी कार्य करते रहेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031