नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया : टंडन भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया : टंडन भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया : टंडन

भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए

देसी चैनल कुल्लू, भाजपा सह प्रभाती संजय टंडन ने देव सदन, कुल्लू में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में सहभागिता दर्ज की। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने जीवनभर समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव है और वे आज भी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

 


उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा विभाजनकारी नीतियों पर काम किया है। कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया और समान नागरिक संहिता जैसे उपायों का लगातार विरोध किया- ये दोनों ही कदम डॉ. अंबेडकर के समानता और एकता के दृष्टिकोण के विपरीत हैं। कांग्रेस की नीतियाँ समाज को बांटने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास में लगातार डॉ. भीमराव अंबेडकर की अनदेखी और अपमान किया है। संविधान निर्माण और सामाजिक सुधार में उनके अमूल्य योगदान को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उनके जीवनकाल में ही कांग्रेस नेताओं, विशेषकर जवाहरलाल नेहरू ने, उन्हें प्रमुख सरकारी भूमिकाओं और चुनावी प्रक्रियाओं से दूर रखने का प्रयास किया। इसके विपरीत, भाजपा ने डॉ. अंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए। इनमें पंचतीर्थ स्थलों की स्थापना, भीम ऐप की शुरुआत (डिजिटल भुगतान और आर्थिक समावेशन के लिए), और उनकी 125वीं जयंती का विश्व स्तर पर 120 देशों में आयोजन जैसे ऐतिहासिक प्रयास शामिल हैं।

इस अवसर पर विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकिन्दर कुमार, जिला अध्यक्ष अमित सूद, नरोत्तम ठाकुर, गंगा सिंह, अखिलेश कपूर, दानविंदर सिंह, भीमसेन शर्मा, श्रीमती धनेश्वरी ठाकुर, राहुल सोलंकी, आदित्य विक्रम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पार्टीजन उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031