नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉक्टर, दवाइयां और सुविधाएं गायब, अब जनता से वसूली में जुटी सुक्खू सरकार-अमित सूद – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

डॉक्टर, दवाइयां और सुविधाएं गायब, अब जनता से वसूली में जुटी सुक्खू सरकार-अमित सूद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्भाग्यपूर्ण, अस्पतालों में डॉक्टर और दवाईयों के लाले और पर्ची शुल्क कर दिया दस रुपये – अमित सूद

कहा जयराम सरकार ने सभी टैस्ट गरीबों के लिए किए थे बिल्कुल मुफ्त, सुक्खू सरकार ने छीनी सुविधा 

देसी चैनल कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा 5 जून से अस्पतालों में जाने वाले सभी मरीजों से ₹10 पर्ची शुल्क लेने का जो निर्णय लिया है उस पर भाजपा जिला कुल्लू अध्यक्ष अमित सूद ने कड़ा हमला बोला है। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने गरीबों को स्वास्थ्य का अधिकार देते हुए अनेकों कदम उठाए थे और अस्पतालों में मुफ्त पर्ची और सभी टेस्ट बिल्कुल मुफ्त किए थे जिससे गरीब व वंचित लोग सुरक्षित महसूस करते थे परंतु वर्तमान सरकार ने एक के बाद एक जनविरोधी निर्णयों से गरीबों और उनकी सुविधाओं को एक एक करके छिनने का कार्य शुरू कर दिया है। बसों में भारी भरकम वृद्धि के बाद अब स्वास्थ्य सुविधाओं को गरीबों की पहुँच से दूर किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने गरीब मरीजों को अस्पताल में जो विभिन्न टैस्ट की फ्री सुविधा मिलती थी उसका भी अब शुल्क लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार अपनी आर्थिक स्थिति का रोना रोकर अब गरीबों को भी प्रताड़ित करने में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश को फ्री ड्रग पॉलिसी के तहत निशुल्क उपचार और फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विसेज के तहत निशुल्क जांच की सुविधा दी गई है। जो देशवासियों का संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार है। यह दुखद है कि कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल के लोगों का यह मौलिक अधिकार को अब छीन रही है। अब प्रदेशवासी बीमारी से ग्रस्त होकर अगर अस्पताल भी जाए तो वहां भी सरकार शुल्क वसूल रही है। उन्होंने कहा कि सुख की सरकार शुल्क लगाने में यकीन रखती है लेकिन मरीजों को सुविधाएं देने में नहीं। प्रदेश के कई अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं और एक्स-रे मशीन खराब हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में लैब टेक्नीशियन नहीं हैं और सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब इस फैसले का पहले विरोध किया गया था तो प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि फ्री की पर्ची को लोग गुम कर देते हैं। ऐसे में उन्हें जब ₹10 खर्च करने पड़ेंगे तो वह वह सरकारी अस्पताल की पर्ची को संभाल कर रखेंगे। उनका यह बयान भी बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी क्योंकि सरकार ने पहले ही उनके कई लाभ बंद कर दिए हैं और अब स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा पर भी शुल्क लगाकर वह आम जनता का शोषण करने में जुटी हुई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक बार फिर से अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। वरना भाजपा आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर जनहित के खिलाफ लिए जा रहे फैसलों का विरोध करेगी।

 

Report-Pooja Kashyap

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031