नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 जून को बागासराहन में आयोजित होगा सरकार गाँव के द्वार” मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

17 जून को बागासराहन में आयोजित होगा सरकार गाँव के द्वार” मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

17 जून को बागासराहन में आयोजित होगा सरकार गाँव के द्वार” मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

देसी चैनल कुल्लू

कुल्लू, 13 जून, : “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन आनी विधान सभा क्षेत्र बागासराहन में 17 जून को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री बागासराहन में करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्धघाटन करेंगे।सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिये बचत भवन में उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थी योजनाओं, कल्याणकारी उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही, जनता की शिकायतों के निवारण हेतु विभागों की भागीदारी के साथ अग्रिम कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बागासराहन  में आयोजित “सरकार गाँव के द्वार” दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों और स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर बागासराहन में इको टूरिज्म साइट का निरीक्षण भी करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि तहसील निरमंड के बागासराहन में “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच पंचायतों को ग्राम पंचायत जौगी, डीम, चायल, नोर, बागासराहन को शामिल किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि समय इन पंचायतों की समस्याओं के निपटारे के लिये अभियान चलाया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031