नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की कार्यकारिणी घोषित, अमर ठाकुर, नवल नेगी बने जिला भाजपा के महामंत्री। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की कार्यकारिणी घोषित, अमर ठाकुर, नवल नेगी बने जिला भाजपा के महामंत्री।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की कार्यकारिणी घोषित, अमर ठाकुर, नवल नेगी बने जिला भाजपा के महामंत्री।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया चयन।

देसी चैनल कुल्लू

4अगस्त भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू की भाजपा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने अमर ठाकुर और नवल नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी और मीडिया को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार हर वर्ग खासतौर पर महिला शक्ति को अधिक से अधिक अधिमान देते हुए पार्टी संगठन का विस्तार किया गया है।
इस मौके पर मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए हर कार्य को करते हुए भाजपा को निरंतर मजबूत करने का कार्य करेगा।

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़ेंगे और सभी को साथ लेकर कुल्लू में मजबूत भाजपा के संकल्प को पूरा करेंगे।

जिलाध्यक्ष अमित सूद ने जानकारी देते हुए कहा कि उपाध्यक्ष के पद पर जगर नाथ, ठाकुर चंद, अमर सिंह ठाकुर, योगेश वर्मा,, बलदेव राज महंत, अनीता ठाकुर को नियुक्त किया गया तो सचिव पद पर श्रीमती नैना शर्मा,श्रीमती माला ठाकुर,श्रीमती चमेलू देवी,श्री दुर्गा सिंह ठाकुर,श्री प्रकाश चोधरी श्री जय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेन्द्र बोद्ध, कार्यालय सचिव श्री नरेश नीलमणि चौहान,कार्यालय सह-सचिव श्री राजेश कुमार, कार्यालय सह-सचिव श्री राजेश कुमार ,मीडिया प्रभारी श्री विनोद कुमार कायस्था, सह मीडया प्रभारी श्री निलेश गौतम, प्रवक्ता श्रीमती मंजरी देवी और श्री रविन्द्र पाल ,आई टी संयोजक श्री दुर्गा सिंह, आई टी सह-संयोजक श्री चमन ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक श्री मधुसूदन शर्मा, सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री रुचिन चौहान को बनाया गया।
इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री गोवर्धन नारायण,श्री शेर सिंह,श्री ज़िन्दू ठाकुर,श्री शिव चंद,श्री शिव राम,श्रीमती रेशमा ठाकुर,श्री प्रताप पठानिया,श्री अनोख राम महंत,श्रीमती सुदर्शना शर्मा,श्रीमती आमरा देवी,श्रीमती बिमला देवी,श्री भीम सेन,श्री विमल शर्मा,श्री अनिल राणा,श्री पूर्ण ठाकुर,श्रीमती कल्पना ठाकुर,श्री पवित्र सिंह,श्रीमती नीतिका ठाकुर,श्री पूर्ण चंद,श्री जगदीश ठाकुर,श्री भानू भंडारी,श्री नवीन सूद,श्री चन्द्र कुमार ठाकुर,श्री चौबे राम,श्री तेजा सिंह,श्री पृथ्वी पाल सिंह,श्रीमती रुकमणि देवी,श्री श्रवण कुमार शर्मा,श्री बालक राम, श्री सोमदास महंत,श्रीमती रीता साहू,श्रीमती पार्वती देवी,श्रीमती पुन्नी देवी,श्री योगराज चौहान,श्री बुद्धि सिंह राणा,श्री जगदीश चंद ठाकुर,श्री अजय कंवर ,श्री बालक राम कौशल,श्रीमती कमलेश नेगी,श्री राम कृष्ण ठाकुर,श्रीमती जमुना ठाकुर,श्री चेत राम,श्रीमती पूनम महंत,श्रीमती उषा ठाकुर,श्रीमती मनोरमा ठाकुर,श्रीमती कुसुम लता को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सूद ने सभी को बधाई देते हुए कहा की भाजपा जिला कुल्लू नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और आगामी पंचायती राज चुनावों में कुल्लू के हर क्षेत्र में जीत कर आने वाले विधानसभा चुनावों की जीत की नींव रखेंगे। इस मौके पर ,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा , विधायक सुरेंद्र शौरी, नरोतम ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031