नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पतलीकूहल में जलाया पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का पुतला,युवा कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पतलीकूहल में जलाया पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का पुतला,युवा कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पतलीकूहल में जलाया पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का पुतला,युवा कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी।

देसी चैनल कुल्लू।

युवा कांग्रेस ने पतलीकूहल में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। पहले युवा कांग्रेस ने रैली निकाली और फिर पुतला जलाया। गौर रहे कि गत दिन युवा कांग्रेस ने सांसद कंगना के देरी से आपदा क्षेत्र में आगमन के विरोध में गो बैक के नारे लगाए थे। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धक्का-मुक्खी की थी,इसी विरोध में युवा कांग्रेस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंची सांसद कंगना रणौत को कुल्लू के पतलीकूहल में विरोध का सामना करना पड़ा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान ‘कंगना गो बैक’ के नारे भी लगाए।
दरअसल, कंगना गत दिन अढाई बजे के करीब नग्गर पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी कुछ देर तक गहमा-गहमी भी हुई। मनाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा-हिमाचल में आपदा के दौरान सांसद कंगना रणौत नदारद रही। उन्होंने कहा जब कुल्लू-मनाली में भारी तबाही हुई, उस दौरान सांसद ने चुनाव क्षेत्र में आना उचित नहीं समझा।

जब जन जीवन पटरी पर लौटा है, अब जाकर कंगना मनाली पहुंच कर राजनीति कर रही है।
मनीष ठाकुर ने कहा, सांसद होने के नाते युवा कांग्रेस ने शांतिपूर्ण विरोध किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने गुंडागर्दी करते हुए धक्का-मुक्की की।
सांसद के नाते ही उन्होंने कंगना का विरोध किया, क्योंकि वे हर बार की तरह देरी से पहुंचती हैं। कंगना जिस क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करने पहुंची थीं, उसके लिए पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर के अनुरोध पर ₹76 लाख की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री की गुंडागर्दी सहन नहीं होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031