नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचपीसी सैंज वैली विकास समिति ने डीसी कुल्लू को सौंपा ज्ञापन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

एनएचपीसी सैंज वैली विकास समिति ने डीसी कुल्लू को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एनएचपीसी सैंज वैली विकास समिति ने डीसी कुल्लू को सौंपा ज्ञापन

देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू। सैंज घाटी में किसानों और स्थानीय लोगों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर सैंज वैली विकास समिति ने अध्यक्ष बुधराम की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें प्रमुखता से उठाई हैं। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2017 से 2023 के बीच एनएचपीसी परियोजना के कारण प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2017 से लेकर 2023 तक समय-समय पर नदी में पानी छोड़े जाने के कारण कई किसानों की कृषि भूमि, फसलें और अन्य आजीविका के साधनों को भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद अब तक प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समिति ने प्रशासन से मांग की कि एनएचपीसी परियोजना से प्रभावित किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाए, ताकि भविष्य में किसानों को बार-बार नुकसान न उठाना पड़े। साथ ही वर्ष 2017 से अब तक जिन किसानों की जमीन और फसलें नदी में छोड़े गए पानी के कारण प्रभावित हुई हैं, उन सभी परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि नदी किनारे बसे परिवारों और बस्तियों के लिए बरसात के मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था की जाए, ताकि अचानक पानी बढ़ने या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके अलावा समिति ने महाविद्यालय से बकशाहल गांव तक जाने वाली सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया और प्रशासन से सड़क की मरम्मत कर उसे बेहतर बनाने की अपील की।
समिति के पदाधिकारियों ने उपायुक्त से आग्रह किया कि इस गंभीर विषय को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों को जल्द उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि वर्षों से नुकसान झेल रहे किसानों को राहत और न्याय मिल सके।
समिति ने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगा और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और किसानों के हितों की रक्षा के लिए समिति आगे भी लगातार प्रयास करती रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031