नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन का 70वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया* – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन का 70वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया*

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन का 70वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया* 

*कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान को किया गया नमन, संस्था सदस्यों ने दी शुभकामनाएं*

देसी चैनल कुल्लू

सूत्रधार कला संगम कुल्लू के अध्यक्ष श्री दिनेश सेन के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर सूत्रधार भवन के सभागार में एक संगीतमयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कलाकारों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की ।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने श्री दिनेश सेन के कला, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सूत्रधार कला संगम ने न केवल कुल्लू की समृद्ध लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित किया है, बल्कि नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है । उनके मार्गदर्शन में संस्था ने प्रदेश, देश व विदेश के विभिन्न मंचों पर कुल्लवी संस्कृति और परंपराओं का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व किया है ।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा श्री दिनेश सेन को कुल्लवी परम्परा अनुसार शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह ने अपने स्वागत भाषण में संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन को उनके 70वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की ।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को उत्सवमय बना दिया । सूत्रधार संगीत अकादमी के प्राचार्य पं० विद्या सागर की अगुवाई में सुशील शर्मा, विजय, विशाल, रेखा, धनवंती, संजय, खुशबू भारद्वाज, जीवन बुडाल, रोज़ी शर्मा, निशांत गौतम व धर्मेन्द्र शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम का मंच संचालन सुंदर श्याम द्वारा बखूबी निभाया गया ।

अंत में श्री दिनेश सेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान वास्तव में संस्था के सभी सदस्यों और कलाकारों का है, जिनके सहयोग से सूत्रधार कला संगम निरंतर कला, संस्कृति के संरक्षण व समाज सेवा कर रहा है । कार्यक्रम में संस्था की सदस्या तारा शर्मा को भी उनके जन्मदिन पर सम्मानित कर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन द्वारा निशांत गौतम को कार्यकारिणी में आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया । 

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक मण्डल सदस्य राजेन्द्र सूद सहित उपाध्यक्ष कंवर वीरेंद्र सिंह, वित्त सचिव जोंगेंद्र ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, सचिव मोनिका सागर, मंजू शर्मा, यशोदा शर्मा व हितेश गोगी, प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम महंत, लोकनृत्य प्रभारी सीमा शर्मा, प्रचार-प्रसार सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया व सुबोध सूद, प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर, आमंत्रित सदस्य जीवन बुडाल, सनी ठाकुर व संजय कुमार, प्रबंधक उत्तम चन्द, निशांत गौतम, दिव्या शर्मा, सुशीला बौद्ध, दीप, अनुष्का व शुभम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । 

*जारीकर्ता:- सुंदर श्याम व धर्मेन्द्र शर्मा*

*(प्रचार-प्रसार प्रभारी व सहप्रभारी, सूत्रधार कला संगम कुल्लू)*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031