नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूजीसी रेगुलेशन व ईयू के साथ प्रस्तावित इफ्टीए के विरोध में कुल्लू में विशाल रैली – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

यूजीसी रेगुलेशन व ईयू के साथ प्रस्तावित इफ्टीए के विरोध में कुल्लू में विशाल रैली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 यूजीसी रेगुलेशन व ईयू के साथ प्रस्तावित इफ्टीए के विरोध में कुल्लू में विशाल रैली

देसी चैनल कुल्लू 

कुल्लू। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा देवभूमि क्षत्रिय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कुल्लू में यूजीसी रेगुलेशन और यूरोपियन यूनियन के साथ प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के विरोध में एक विशाल रैली और प्रदर्शन आयोजित किया गया। रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी रेगुलेशन को वापस लेने तथा ऐसे समझौतों का विरोध करना था, जो देश के छात्रों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय उद्योगों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं।

रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित यूजीसी रेगुलेशन से शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह छात्रों और शिक्षकों के अधिकारों के साथ-साथ संविधान में दिए गए समानता और अवसर के अधिकारों के भी विरुद्ध है। साथ ही यूरोपियन यूनियन के साथ होने वाला फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हिमाचल प्रदेश की कृषि और फल उत्पादक अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

इस मौके पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ अमर ठाकुर ने कहा कि जब तक यूजीसी रेगुलेशन को पूर्ण रूप से वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी और सहयोगी संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों, शिक्षकों और किसानों की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए।

रैली में डी. आर. ठाकुर (जिला कुल्लू अध्यक्ष, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी), बबलू ठाकुर (महासचिव, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी कुल्लू), तेज सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी कुल्लू), गोपाल कृष्ण ठाकुर (मंडल अध्यक्ष, मनाली), अजय ठाकुर (प्रदेश मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी), रविंदर कुमार (अध्यक्ष, देवभूमि क्षत्रिय संगठन कुल्लू) तथा हाकमी देवी (उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।

अंत में प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि यूजीसी रेगुलेशन को तुरंत वापस लिया जाए तथा ऐसे किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते से पहले राज्यों और प्रभावित वर्गों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031