नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिमाचल में थर्ड फ्रंट की बैठक से सियासत में हलचल – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

हिमाचल में थर्ड फ्रंट की बैठक से सियासत में हलचल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल में थर्ड फ्रंट की बैठक से सियासत में हलचल, भुंतर के निजी होटल में जुटे कई पूर्व नेता
डाक्टर राम लाल मार्कंडेय,राम सिंह व जवाहर ठाकुर बताए जा रहे हैं कर्णधार

देसी चैनल कुल्लू 

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों तीसरे राजनीतिक विकल्प की चर्चाओं ने हलचल मचा दी है। सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक निजी चैनल द्वारा यह दावा किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया कि हिमाचल में थर्ड फ्रंट की आहट तेज हो रही है और इसके लिए कई पूर्व विधायकों व नेताओं ने गुप्त बैठक की है। इस खबर के सामने आने के बाद पत्रकारों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं और मामले की पड़ताल शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार यह बैठक कुल्लू जिले के भुंतर स्थित ब्यास नदी के किनारे एक निजी होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 22 पूर्व नेताओं सहित लगभग 30 नेताओं ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और तीसरे राजनीतिक विकल्प की संभावनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के प्रमुख कर्णधार पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय को माना जा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि वह उस समय दिल्ली में मौजूद थे, लेकिन बैठक उनकी रहनुमाई में ही आयोजित की गई। इसके अलावा भाजपा के बागी और कुल्लू से पूर्व प्रत्याशी राम सिंह का नाम भी इस बैठक से जोड़ा जा रहा है, जबकि दरंग के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर भी इस बैठक के प्रमुख आयोजकों में बताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, जनता के बीच बढ़ती नाराजगी और नए राजनीतिक विकल्प की संभावनाओं पर चर्चा की गई। कई नेताओं ने इस दौरान हिमाचल में तीसरे मोर्चे की आवश्यकता पर अपने विचार भी रखे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस प्रकार की बैठकों का सिलसिला आगे भी जारी रहता है और अलग-अलग दलों से जुड़े असंतुष्ट नेता एक मंच पर आते हैं, तो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिलहाल इस बैठक को लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रदेश की राजनीति में तीसरे राजनीतिक विकल्प की चर्चाएं तेज होने से राजनीतिक हलकों में नई हलचल जरूर पैदा हो गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031