नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू, 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू, 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू, 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग

देसी चैनल कुल्लू 

सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली आज से तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में प्रारंभ हुई। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पिति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे।

22 मार्च, 2026 को प्रातः 6 बजकर 30 मिनट पर 1.6 किमी दौड़ के फ्लैग ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिला।

रैली के प्रथम दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिलों के 326 युवाओं ने हिस्सा लिया जिसमें कि 239 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। ये अभ्यर्थी अब आगे बाकी के शारीरिक मापदंड, दस्तावेज एवं चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे। आने वाले दिनों में मंडी जिले के प्रत्याशी भी इस रैली में अपना सामर्थ्य दिखायेंगे।

कर्नल गौतम निशान्त, भर्ती निदेशक, एआरओ, मंडी ने इससे पहले 21 मार्च को रैली की सारी तैयारियों का जायजा लिया और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031