नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत भारती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल , ढालपुर, कुल्लू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

भारत भारती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल , ढालपुर, कुल्लू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारत भारती वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल , ढालपुर, कुल्लू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

देसी चैनल कुल्लू

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, बाल संरक्षण तथा सुरक्षित बचपन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमित मण्डयाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, कुल्लू उपस्थित रहे। उनके साथ थाना प्रभारी (SHO) श्री संतोष कुमार, श्री अनिल कुमार, संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत देखभाल), कुल्लू, अधिवक्ता श्री तेज सिंह ठाकुर एवं अधिवक्ता श्री लवनेश कुमार, जो सहभागिता एनजीओ के पदाधिकारी भी हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्कूल परिसर में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्कूल में उप प्रधानाचार्य श्रीमति रीना कात्यायन ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने, बाल अधिकारों की रक्षा, साइबर सुरक्षा, नशे से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार, जागरूक एवं संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

न्यायिक अधिकारी एवं अन्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि कानून केवल दंड का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में न्याय, समानता, सुरक्षा और मानवीय गरिमा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण आधार है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से उप प्रधानाचार्य श्रीमति रीना कात्यायन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों को उनके सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी है।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को कानून, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सुरक्षित बचपन के महत्व को समझने का एक सार्थक अवसर प्रदान किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031