नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुल्लू में 6 मार्च को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ दर्शन, आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य आयोजन – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

कुल्लू में 6 मार्च को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ दर्शन, आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कुल्लू में 6 मार्च को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दुर्लभ दर्शन, आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य आयोजन
कुल्लू।

देसी चैनल कुल्लू 
जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में 6 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ के मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन का विशेष अवसर उपलब्ध होगा। इस पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि ऐतिहासिक सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की देशभर में परिक्रमा करवाई जा रही है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकें। इसी कड़ी में कुल्लू को भी इस आयोजन के लिए चुना गया है।
संस्था से जुड़े अंशुल पाराशर और शिक्षक बलदेव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने का एक विशेष अवसर है।
आयोजकों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के इसमें भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930