नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9816484075 , 9459106075 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग – Desi Channel Kullu

Desi Channel Kullu

देवधरा हिमाचल की धड़कन,संस्कृति और सच के साथ।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग

देसी चैनल कुल्लू 
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जिला कमेटी कुल्लू की जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। समिति ने प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति शीघ्र की जाए, ताकि बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का इलाज करवाने पहुंचते हैं। अस्पताल में आने वाले छोटे बच्चों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त संख्या में शिशु रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता बेहद जरूरी है।
वर्तमान में एक ही शिशु रोग विशेषज्ञ OPD के साथ-साथ शिशु वार्ड और इमरजेंसी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। एक चिकित्सक पर इन सभी महत्वपूर्ण सेवाओं की जिम्मेदारी होने के कारण बच्चों को डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
समिति ने कहा कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में छोटे बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। कई अभिभावकों को अपने बच्चों को लेकर लंबे समय तक डॉक्टर के इंतजार में बैठना पड़ता है छोटे बच्चों के साथ घंटों अस्पताल में इंतजार करना अभिभावकों के लिए भी परेशानी का विषय है। कई परिवार दूरदराज के क्षेत्रों से अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं और उन्हें डॉक्टर के उपलब्ध होने तक लंबे समय तक अस्पताल में रुकना पड़ता है।
समिति ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं में समय का विशेष महत्व होता है। OPD के साथ वार्ड और इमरजेंसी की जिम्मेदारी भी एक ही डॉक्टर के पास होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसलिए अस्पताल में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति किया जाना आवश्यक है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति तत्काल की जाए।
बच्चों के लिए पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए।
OPD, शिशु वार्ड और इमरजेंसी के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था की जाए।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जिला कमेटी कुल्लू ने कहा कि सरकारी अस्पताल आम जनता, विशेषकर गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा का प्रमुख आधार हैं। बच्चों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
समिति ने प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति शीघ्र की जाए, ताकि बच्चों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सके और अभिभावकों को घंटों अस्पताल में इंतजार न करना पड़े।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031