आज भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आज भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
देसी चैनल कुल्लू
इस अवसर पर फर्स्ट और सेकेंड क्लास द्वारा बेस्ट फॉर्म वेस्ट थीम पर आधारित प्रभावशाली फैशन शो प्रस्तुत किया गया।
कक्षा तीसरी से पांचवीं के छात्र छात्राओं ने फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। विज्ञान और संस्कृति पर आधारित किरदारों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात गायन प्रतियोगिता गुंजन तथा नृत्य प्रतियोगिता नृत्यम का आयोजन किया गया। दो वर्गों में कक्षा छः से बारहवीं तक के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अपनी गायन तथा नृत्य प्रतिभा से सबको प्रभावित किया।
इस अवसर पर नवीं और दसवीं कक्षा के बीच वालीबाल मैच का भी आयोजन किया गया।
नर्सरी , एल .के .जी और यू .के . जी. के छात्र अपने अध्यापकों के साथ पिकनिक पर नेचर पार्क गए।
कुल मिला कर बाल दिवस पर सभी आयु वर्ग के छात्रों के लिए साथ बहुत सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्कूल के अध्यापकों द्वारा छात्रों के मनोरंजन के लिए नाटी , समूह नृत्य तथा सोलो डांस प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने सभी छात्रों को बाल दिवस की बधाई देते हुए प्रतिभागियों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों के परिश्रम की भी भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर रीना कात्यायन , पूर्वा शर्मा, प्राची शर्मा , सपना दीपाली खुल्लर तथा डिम्पल ठाकुर ने विभिन्न प्रतियोगियों में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
व्यवस्था तथा मंच संचालन प्रीति वर्मा , दीक्षा ठाकुर तथा सुनीता ठाकुर द्वारा किया गया।
उन्होंने आयोजन की व्यवस्था के लिए साराभाई हाउस का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी छात्रों में स्वीट्स भी वितरित की गईं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





