🔴 2025 की आपदा में उजड़ा आशियाना, एक साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा!
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🔴 2025 की आपदा में उजड़ा आशियाना, एक साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा!
देसी चैनल कुल्लू
मंडी/स्नोर घाटी। वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा ने भटवाड़ी गांव के दो भाइयों लीलामणि शर्मा और सुभाष शर्मा का आशियाना पूरी तरह उजाड़ दिया। जिंदगीभर की कमाई से बना मकान क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एक साल बाद भी परिवार को सरकारी राहत राशि का इंतजार है।
परिवार का कहना है कि आसपास के अन्य प्रभावित परिवारों को राहत मिल चुकी है, जबकि उनका मामला अब तक लंबित है। आखिर सर्वे में चूक हुई, कागजी कार्रवाई में देरी हुई या कोई अन्य कारण है—इसकी निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
पीड़ित परिवार ने हिमाचल प्रदेश सरकार और मंडी जिला प्रशासन से मकान के नुकसान का दोबारा आकलन कर नियमानुसार राहत राशि देने की गुहार लगाई है।
अब बड़ा सवाल—क्या भटवाड़ी के इस पीड़ित परिवार को न्याय और अपने उजड़े आशियाने का हक मिल पाएगा?
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





