अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू ने मनाया बाल दिवस
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू ने मनाया बाल दिवस
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कुल्लू द्वारा 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर अशोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें चित्रकला, रंगोली, नृत्य, कविता एवं वीडियो प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ममता नेगी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनमें रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं।
जिला सचिव चंद्रकांता ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एक ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी भेदभाव के अपनी प्रतिभा और क्षमता का विकास कर सकें। उन्होंने बच्चों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का मानना है कि बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। संगठन महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, समानता और उनके अधिकारों के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में बच्चों एवं समिति की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा





